अब वो २८ साल की हो गई है, और जीवन के कई पड़ाव देख चुकी है, अपने और अपने परिवार के बारे में बताते बताते उसकी आखें भीगने लगीं, और मेरा मन भी उदास होने लगा, पर वो फिर भी मुझ से बात करना चाहती थी, और बताना चाहती थी के कैसे गुज़रे थे वो दिन और क्या-क्या देखा था उसके परिवार वालों ने, कैसे वक्त पड़ने पर सरकार नहीं बल्कि उसके अपने पडौसी काम आए, और किन लोगों ने उसकी मदद करी. अपने सभी पडौसियों के नाम बताते बताते और उनको दुआएं देते वो थकती ना थी, उसने बताया कि किस तरह उनके पीछे वाले मकान वालों ने उसे और उसके परिवार को अपने घर में पनाह दी और उन को बाहर नहीं निकलने दिया और , कट्टर लोगों से उनको बचाए रखा. वो बताती है कि हम धर्म-मज़हब कुछ नहीं जानते और सब एक होकर ही रहते हैं आगे बताती है के अब हमारे परिवार ऐसे हो गए हैं, जैसे हम उनके घर का हिस्सा हैं, और वो हमारे. हमें उनके रहते कुछ नहीं हो सकता. पर फिर भी यादें तो यादें होती हैं, जिन को बदल पाना बहुत ही मुश्किल होता है, और वो भी अपनी उसी याददाश्त से लड़ने की कोशिश में लगी हुई है.
ये वाकया दरअसल भोपाल के हमीदिया अस्पताल का है, जहाँ मैं अपने एक मेडिकल कालेज के छात्र मित्र के साथ बैठ कर चाय की चुस्कियां ले रहा था, पर भोपाल की उस लड़की के आ जाने से और बात होने से ऐसा लगने लगा जैसे मानो सच में कुछ होने वाला है. आनन् फानन में मैंने भी अपने सभी स्टाफ को सूचित कर दिया के भाई देख लेना और अगर कल(२४ सितम्बर) को सब ठीक हो तो ही आना, नहीं तो छुट्टी ही कर लेना.
खैर शाम आते आते पता चला की फैसला २९ तक टल गया है, मैंने तुरंत अपने डाक्टर मित्र को फोन लगाया और उसे ये खबर सुनाई, मेरी उसको खबर सुनते ही वो समझ गया की मैं चाहता हूँ वो अपनी उस पेशंट को फोन लगाये और उसे भी इस खबर की सूचना दे दे .
सच कितना अच्छा होता है पड़ोसियों का साथ, और कितनी दुआएं मिलती हैं मदद करने से, अब समय बदल गया है, और मुझे उम्मीद है की हम सभी अछे पडौसी हैं , और अपने पडौसियों की रक्षा करना जानते हैं.
इन दंगों से और ऐसी खबरों से हमारी एकता और अखंडता को कुछ नहीं होने वाला .
नए लेख ईमेल से पाएं
चिटठाजगत पर पसंद करें
टेक्नोराती पर पसंद करें
इस के मित्र ब्लॉग बनें



3 Response to नहीं मैडम २४ को नहीं आ पाएंगे
यह नेता, यह धर्म के ठेके दार क्यो नही समझते, हम लोगो के दुख, ओर हम लोग क्यो पागलो की तरह इन के कहने से मार काट करने पर उतारू हो जाते है, मंदिर मस्जिद जाये भाड मै आओ मिल कर प्यार बांटे, इक दुजे का सुख दुख बांटे [Reply]
यह भय आज नही पैदा किया गया है इसका भी एक इतिहास है और जो लोग इतिहास से सबक नहीं लेते वे इसी तर्ह मानवता के दुश्मन बने रहते हैं । [Reply]
काफी दिन हुए मेरे ख्याल से 365, आपन कुछ लिखा नहीं...कब होंगे पूरे हम? [Reply]
Post a Comment
आप का एक एक शब्द हमारे लिए अमृत के समान है , हमारा प्रयास कैसा लगा ज़रूर बताएं